अब सिंचाई का पानी भारतीय किसानों को बनाएगा आर्थिक रूप से मजबूत, जानिए कैसे?
भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारी 60% से ज्यादा जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी है। हमारे पास अधिक जमीन है, फिर भी हमारी फसल की उपज बहुत कम है। छोटे-छोटे देश जहां कम जमीन है, फिर भी वहां फसल की उपज कहीं ज्यादा होती है। यहीं कारण है कि वहां का किसान आर्थिक रूप से बहुत मजबूत है। केवल यहीं नहीं वहां की फसल में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, इसलिए उन्हें बाजार में बेहतर कीमत मिलती है। अब भारत में organic खेती भी हमारे किसान भाइयों को competition दे रही है। क्या हमारा आम किसान देश और विदेश के किसानों से competition के लिए तैयार है? आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप अपनी फसल में बदलाव ला सकते हैं। आप का सिंचाई का पानी आपकी किस्मत बदल सकता है। ज्यादातर किसान भाई सबमर्सिबल पंप से निकला गया पानी सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं। ये पानी हार्ड होने की वजह से हमारी फसल कम होती है, पोषक तत्व नहीं होते, पानी की खपत ज्यादा होती है और पानी की नमी जल्दी चली जाती है। आप कितना भी उर्वरक का उपयोग कर लें, या किसी और फसल को बढ़ाने के तरीके का उपयोग कर लें, लेकिन अंत में फसल कमजोर और कम होती है। बहार के देश मु...