अब सिंचाई का पानी भारतीय किसानों को बनाएगा आर्थिक रूप से मजबूत, जानिए कैसे?

water softener for agriculture

भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारी 60% से ज्यादा जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी है। हमारे पास अधिक जमीन है, फिर भी हमारी फसल की उपज बहुत कम है। छोटे-छोटे देश जहां कम जमीन है, फिर भी वहां फसल की उपज कहीं ज्यादा होती है। यहीं कारण है कि वहां का किसान आर्थिक रूप से बहुत मजबूत है। केवल यहीं नहीं वहां की फसल में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, इसलिए उन्हें बाजार में बेहतर कीमत मिलती है। 

अब भारत में organic खेती भी हमारे किसान भाइयों को competition दे रही है। क्या हमारा आम किसान देश और विदेश के किसानों से competition के लिए तैयार है?

आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप अपनी फसल में बदलाव ला सकते हैं। आप का सिंचाई का पानी आपकी किस्मत बदल सकता है। ज्यादातर किसान भाई सबमर्सिबल पंप से निकला गया पानी सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं। ये पानी हार्ड होने की वजह से हमारी फसल कम होती है, पोषक तत्व नहीं होते, पानी की खपत ज्यादा होती है और पानी की नमी जल्दी चली जाती है। आप कितना भी उर्वरक का उपयोग कर लें, या किसी और फसल को बढ़ाने के तरीके का उपयोग कर लें, लेकिन अंत में फसल कमजोर और कम होती है।

बहार के देश मुख्य रूप से नई तकनीक का उपयोग करते हैं, वे कम पानी में अधिक और पौष्टिक फसलें उगाते हैं, जिसके कारण वहां का किसान आर्थिक रूप से मजबूत होता है।

आज भारत में भी ये तकनीक आ गई है, जिसका नाम है MCHW तकनीक, Magnetic Conditioning of Hard Water. ये एक मैग्नेटिक डिवाइस है जो सबमर्सिबल पंप के आउटपुट पर लग जाता है और पानी इसमें से होकर बाहर आता है। ये उपकरण पानी के आणविक संरचना को बदलता है, कठोर जल के क्रिस्टल को सूक्ष्म समूहों में परिवर्तन करता है और इसमें पानी की सतह का तनाव कम हो जाता है। इस प्रकार पानी में मिले हुए खनिज अब मिट्टी के ऊपर जमा नहीं होते। पानी जड़ों में प्रवेश करता है और सभी खनिज जड़ों को मिल जाते हैं।

यदि आप इस उपकरण का उपयोग करते हैं, तो आपको निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

1. आपको 30% तक अधिक फसलें मिलती हैं।

2. 20% तक कम पानी की खपत होती है।

3. आपको 100% पोषक तत्वों से भरपूर फसल मिलती है।

4. मिट्टी अधिक समय तक नम रहती है।

5. जल की लवणता को नियंत्रित करता है।

water softener

कई शोध वैज्ञानिकों ने भारत सहित विश्व स्तर पर विभिन्न प्रसिद्ध कृषि विश्वविद्यालयों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में इन लाभों को साबित किया है और रिपोर्ट प्रकाशित की है।

ये एक टेक्नोलॉजी है जो आपको आर्थिक रूप से मजबूत कर सकती है। आपको अधिक मात्रा में फसलों के लिए अधिक पैसा और पोषक तत्वों से भरपूर फसलों के लिए बेहतर कीमत मिलेगी। इसके अलावा आपकी मिट्टी लंबे समय तक उपजाऊ बनी रहेगी।

यह तकनीक अब भारत में विशिष्ट भारतीय जल स्थितियों के लिए विकसित की गई है। भारत में इसे टेक्नोवस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है। इस डिवाइस का नाम अकीरा एग्रो है। भारत में कई किसानों ने इस तकनीक को अपनाया है और आर्थिक रूप से लाभ उठा रहे हैं। 

water softener for agriculture

लेखक,

संदेश श्रीवास्तव

संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी

टेक्नोवस सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड, नई दिल्ली 





Comments

Popular posts from this blog

Top 8 Easy Ways to Improve Your Washing Machine Lifespan

Understanding the Battle Against Hair Fall: A Solution with Water Softeners

The Importance of Water Quality in Agriculture